फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुबह चार से छह बजे तक कर्मियों ने पांचों प्लेटफार्म, मेन गेट, बुकिंग केंद्र में की गहनता से जांच

सुबह चार से छह बजे तक कर्मियों ने पांचों प्लेटफार्म, मेन गेट, बुकिंग केंद्र में की गहनता से जांच

Tue, 05 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुबह चार से छह बजे तक कर्मियों ने पांचों प्लेटफार्म, मेन गेट, बुकिंग केंद्र में की गहनता से जांच
पानीपत से बिहार शराब ले जाने की सूचना पर जीआरपी ने की चेकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत स्टेशन से शराब बिहार ले जाने की सूचना मिलने पर जीआरपी कर्मियों ने थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में सुबह चार से छह बजे तक चैकिंग अभियान चलाया। सुबह पांचों प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैगों की चेकिंग व स्टेशन परिसर में अंदर जाने वाले रास्तों पर कड़ी चेकिंग की गई। कर्मियों ने मैन गेट व बुकिंग केंद्रों में टिकट ले रहे यात्रियों से भी पूछताछ की और आधार कार्ड या अन्य कोई भी पहचान पत्र होने के बाद ही स्टेशन पर अंदर जाने दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार को अल सुबह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में शराब की बोतलें ले जाई जाएगी। सूचना के आधार में पर दो घंटे तक पूरे स्टेशन पर गहनता से जांच की गई। वहीं यात्रियों द्वारा स्टेशन पर लाए जाने वाले सामानों की भी गहनता से जांच की गई। लेकिन शराब किसी भी यात्री के बैग से बरामद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जीआरपी के दो कर्मी हर समय रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म में अर्ल्ट रहते हैं। किसी भी यात्री से शक होने पर तुरंत पूछताछ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed