{"_id":"596d09ee4f1c1b680f8b458c","slug":"61500318190-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसार बाजार में भिड़े दो गुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसार बाजार में भिड़े दो गुट
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसार बाजार में भिड़े दो गुट, जमकर मारपीट
- बाइक टकराने को लेकर सोमवार देर रात हुआ विवाद, दुकानदार और राहगीर भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर के इंसार बाजार में सोमवार देर रात दो गुट भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान दुकानों और बाइकों में तोड़फोड़ की गई। इस पूरे घटनाक्रम में कई दुकानदार और राहगीर भी घायल हुए। इस मामले में इंसार बाजार के प्रधान प्रेम कुमार ने थाना शहर में शिकायत दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर रात में ही आरोपी नहीं पकड़े गए तो मंगलवार सुबह बाजार बंद रखा जाएगा।
पानीपत के इंसार बाजार में सोमवार रात करीब 9.30 बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में विवाद हुआ फिर दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ दोबारा बाजार में आ डटे और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान उनमें जमकर बेल्टें और लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक दुकान का काउंटर और कई बाइकें तोड़ दी गईं। इस मारपीट की चपेट में कई दुकानदार, ग्राहक और राहगीर भी चोटिल हुए। मारपीट के दौरान बाजार में ही किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आने से पहले ही दोनों पक्ष बाजार से रफू-चक्कर हो गए।
पुलिस को शिकायत देने के बाद इंसार बाजार के प्रधान प्रेम कुमार ने आरोपियों पर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर रात में ही आरोपी नहीं पकड़े गए तो मंगलवार सुबह बाजार बंद रखा जाएगा।