{"_id":"59419cb74f1c1bb4318b46ad","slug":"61497472183-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से आभूषण और कैश चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से आभूषण और कैश चोरी
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से आभूषण और कैश चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चोरों ने गांव भैयापुर लाढ़ौत में मंगलवार रात को एक परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर आभूषण और कैश चोरी कर लिया। सुबह होने पर परिवार के सदस्यों को वारदात का पता चला। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी चेतराम ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात को खाना खाने के बाद सो गये थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे चेतराम की आंख खुली तो उसके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा था। उसने देखा कि परिवार के सभी सदस्य बेसुध पड़े हैं। इसके बाद उसने जैसे तैसे करके सभी को जगाया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सिर में दर्द होने की बात कही। जांच पड़ताल में पता चला कि किसी चोर ने रात को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी की। चोरों ने चेतराम की पत्नी के गले से सोने की चेन, बालियां और घर में चारपाई के नीचे रखे सात हजार रुपये चोरी कर लिये।
सेना के जवान में घर में भी चोरी
इसी तरह चोरों ने मकड़ौली कला के एक मकान में चोरी की। पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया कि उसके पति सतीश त्रिपुरा राइफल में कार्यरत हैं। मंगलवार रात को वह बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। देर रात सुमन की आंख खुली तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सुमन का कहना है कि चोर ने घर में रखे शूटकेस से दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, बालियां और 15 हजार रुपये चोरी कर लिये। बाद में महिला ने अपने ससुर को चोरी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया।