फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Wed, 02 Jan 2019 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
फोटो
विज्ञापन

---
पत्नी के मायके में रहकर प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने से क्षुब्ध था पति
हैडिंग : सास को फोन कर बोला-पत्नी को डिनर पर ले जाएगा, खेतों में कोठरे में ले जाकर 17 बार चाकू घोपकर की हत्या
-नए साल के जश्न के बहाने पत्नी को अस्पताल से ही ले गया था पति
-गर्दन, छाती, पैर समेत 17 जगह किए चाकू से वार
-देवर ने भी 10 दिन पूर्व भाभी को दी थी मारने की धमकी
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मायके पक्ष की शिकायत पर पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, सांपला। सांपला थाना क्षेत्र के खरावड़ गांव में मायके में रहकर पत्नी के नौकरी करने से क्षुब्ध पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से पहले पति ने 31 दिसंबर की रात सास को फोन कर पत्नी को डिनर पर ले जाने की बात कही। इसके बाद वह पत्नी को अस्पताल से ही खेतों में एक कोठरे में ले गया। यहां चाकू से 17 वारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर आरोपी पति और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
खरावड़ गांव की रहने वाली संतरा देवी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसने बेटी पिंकी की शादी 15 साल पहले झज्जर के बराही गांव के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ सोनू से की थी। शादी के बाद से ही पिंकी रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की नौकरी कर रही थी। पिंकी के दो बच्चे कोमल 13 वर्ष तथा मयंक 10 साल हैं। बताया कि करीब तीन वर्ष से पिंकी मायके में ही रहकर नौकरी कर रही थी। यह बात पति को पसंद नहीं थी। कई बार इसपर दोनों में विवाद भी हुआ। आरोप है कि पिंकी का देवर कालू भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन

31 दिसंबर की शाम सोनू ने सास के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि उन्हें नया साल मनाना है। इसलिए वह पत्नी पिंकी को लेने के लिए अस्पताल जा रहा है। वहां से दोनों सीधे खेत में बने टयूबवेल पर चले जायेंगे। देर रात तक भी जब दोनों नहीं आए तो संतरा देवी अपने बेटे सुनील के साथ टयूबवेल पर पहुंची। आरोप है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से चीखने की आवाज आ रही थी। कई बार आवाज लगाने पर सोनू ने दरवाजा खोला। कहा कि वह उन्हें भी जान से मार देगा। चक मा देकर वह मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में पिंकी ने दम तोड़ दिया। सुबह मामले की सूचना पाते ही सांपला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने संतरा देवी की शिकायत पर आरोपी पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला के भाई सुनील का कहना है कि बहन के शरीर पर 17 वार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मायके में रहकर नौकरी करने के कारण पति सोनू और उसके भाई ने पिंकी की हत्या की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कुलबीर सिंह, एसएचओ सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed