{"_id":"598631624f1c1bd7058b4700","slug":"51501966690-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई से कॉपियां चोरी करने के आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई से कॉपियां चोरी करने के आरोपी जेल भेजे
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई से कॉपियां चोरी करने के आरोपी जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पुलिस ने बी फार्मेसी की कापियां बदलकर पास करवाने के मामले में पकडे़ गये तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट एंड डिटेक्शन टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार से पास होने के लिए आरोपियों को रुपये देने वाले छात्रों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। ऐसे छह छात्रों के नाम और पते की लिस्ट पुलिस के पास है।
बता दें कि पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट एंड डिटेक्शन टीम ने कुछ दिन पहले थुराना निवासी नीरज और आदर्श नगर के जसवंत उर्फ जस्मू को बी फार्मेसी की लिखी और खाली उत्तर पुस्तिकाओं के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पीजीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत करके कापियां चोरी करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद तीसरे आरोपी विकास को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस पहले दावा कर रही थी कि कॉपियां बदलने में पीजीआई के अधिकारियों का भी हाथ है। हालांकि अभी तक पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी है।