फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पैसेंजर ट्रेन के दो बदमाश दबोचे

पैसेंजर ट्रेन के दो बदमाश दबोचे

Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन के दो बदमाश दबोचे
रोहतक। रोहतक-पानीपत पैसेंजर में चार जनवरी की तड़के यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो नाबालिग को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सरगना की तलाश में जुटी है। दोनों नाबालिग कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र हैं, जिन्होंने बताया कि सरगना जेब खर्च दिलवाने का झांसा देकर थोड़ी देर का काम बताकर ले गया। अंतिम समय पर उन्हें ट्रेन में चढ़ाकर लूटपाट शुरू कर दी जिसकी वजह से उन्हें सरगना का साथ देना पड़ा। दोनों किशोरों को हिसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि चार जनवरी को रोहतक-पानीपत पैसेंजर ट्रेन में तीन यात्रियों से छह-सात बदमाशों ने मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। बदमाश यात्रियों से करीब 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। बदमाशों की तलाश में जुटी जीआरपी ने पिछले दिनों राजीव गांधी स्टेडियम के पास जसिया निवासी दीपक और सुमित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद से पुलिस टीमें लूटपाट में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को जीआरपी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जसिया के दो घरों में छापे मारकर लूट में शामिल दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि एक नाबालिग 11वीं और दूसरा 9वीं का छात्र है। उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति अच्छाखासा जेब खर्च दिलवाने के लिए सिर्फ दो-तीन घंटे साथ रहने का झांसा देकर ले गया था। जीआरपी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed