फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्रा से छेड़छाड़

छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
सहेली से हुई कहासुनी तो उसके बॉयफ्रेंड ने छात्रा से की छेड़छाड़, सीढ़ियों से घसीटकर पीटा
विज्ञापन

- घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती, शहर के एक कॉलेज में दिया हुई घटना, पुलिस ने किया केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा की अपनी सहेली से कुछ कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए सहेली के बॉयफ्रेंड ने पहले छात्रा से अपशब्द कहे और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे सीढ़ियों से घसीटते हुए पीटा। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।


छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी रोहतक के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। शनिवार को उसकी बेटी की अपनी सहेली के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच सहेली का जानने वाला युवक वहां पर पहुंचा तथा उसकी बेटी के साथ पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर छात्रा को कॉलेज की सीढ़ियों से घसीटता हुआ ले गया और पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी कॉलेज से फरार हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो परिचय
आरओएच 126

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed