फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी

व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी

Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी
इंद्रा कॉलोनी के पास अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे लाइन पर शवों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जींद रोड पर इंद्रा कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।

जीआरपी थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह व एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली कि जींद रोड पर स्थित इंद्रा कॉलोनी में रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मामले की सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे। शव रेलवे ट्रैक के बीचोबीच पड़ा था। शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के बाएं हाथ पर राजू लिखा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया। पंद्रह दिन में तीन शव मिल चुके है। एएसआई का कहना है कि शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed