फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आत्महत्या का प्रयास..

आत्महत्या का प्रयास..

Fri, 23 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास..
फोटो..
विज्ञापन

एमडीयू हॉस्टल में तार के फंदे पर लटका एमफार्मा का छात्र, दोस्तों ने देख मचाया शोर, जान बची
- बोला- मानसिक रूप से था परेशान, आत्महत्या नहीं पंखा साफ कर रहा था गिरा तो तार से झूला
- हॉस्टल नं. एक की घटना, आत्महत्या के प्रयास की चर्चा से हड़कंप, परिजनों को बुलाकर सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू हॉस्टल में रहने वाले एम-फार्मा का छात्र वीरवार शाम तार के फंदे से लटक गया। पड़ोसी कमरे में रह रहे छात्रों ने जब फंदे से लटकता देख शोर मचा दिया। आत्महत्या के प्रयास को समझते हुए हॉस्टल में हड़कंप मच गया और एमडीयू प्रशासन को सूचना दी गई। जब तक उसे नीचे उतारा गया छात्र बेसुध हो चुका था। बाद में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई गई। सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र का बयान लिया। छात्र ने इसे इत्फाक बताया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर छात्र को सौंप दिया।

मूल रूप से फर्रुखनगर का रहने वाला कपिल (23 वर्षीय) एमडीयू के हॉस्टल नं. एक के 162 कमरे में रहकर एम फार्मा के दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि वीरवार शाम को वह कमरे में लगे पंखे की सफाई कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में कपिल ने बताया कि बेड पर कुर्सी रखकर पंखा साफ कर रहा था। गिरने की वजह से साथ में लटक रहे तार में वह फंस गया। वहीं पड़ोसी कमरे में रह रहे छात्र प्रदीप ने कपिल को तार के फंदे से लटका हुआ देख शोर मचा दिया। इसके बाद उसे बेसुध अवस्था में पीजीआई में भर्ती किया गया। पीजीआई थाना पुलिस के जांच अधिकारी के अनुसार कपिल ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। ऐसे में तार के फंदे से लटकना और इन दिनों पंखा साफ करना, कहीं न कहीं इस घटना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही हॉस्टल के कमरे में लटक रहे तार मौत का सबब बन सकते हैं। वहीं इस मामले में एमडीयू प्रशासन ने चुप्पी साधी है। हालांकि पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद मामा दिनेश और पिता राकेश के साथ फर्रुखनगर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed