फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, एक नामजद

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, एक नामजद

Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, एक नामजद
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, एक नामजद
विज्ञापन

यमुनानगर। एक गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

महिला पुलिस को दी शिकायत में गांव की 27 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 12 जून की रात को परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सो रही थी। इस दौरान रात 11 बजे उनके गांव का ही व्यक्ति उनके घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने लोक लाज के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, मगर उसके बाद आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, मामले की जांच कर रही एसआई शीलावंती का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed