फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डाक्टर के अपहरण का प्रयास

डाक्टर के अपहरण का प्रयास

Thu, 11 Oct 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आर्य नगर थाने से मात्र 85 कदम की दूरी पर दो युवकों ने निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के अपहरण का प्रयास किया। डाक्टर को उन्हीं की गाड़ी में डालने का प्रयास किया। मगर डॉक्टर के कार का हॉर्न बजाने के कारण लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। आरोपी इलाहाबाद बैंक के सीसीटीवी में भी कैद हो गए।

शहर की जनता कॉलोनी निवासी डॉ. मनोज गोयल का आर्य नगर थाने के पास ही निजी क्लीनिक है। बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे वह क्लीनिक से घर जाने के लिए इलाहाबाद बैंक के पास खड़ी अपनी आई-20 कार में सवार होकर निकले। बैंक के पास से निकलते ही दो युवकों ने इशारा कर डॉ. मनोज को रुकवा लिया। सोनीपत रोड पर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। जैसे ही डॉक्टर ने खिड़की खोली तो उनकी कनपटी पर पिस्तौल एक युवक ने पिस्तौल सटा दी। एक युवक ने कहा कि आज इसे लेकर जाते हैं, इसी कार में डाल लो। डॉक्टर ने बताया कि उसने तुरंत ही खिड़की बंद करते हुए कार का हॉर्न बजा दिया। हॉर्न की आवाज सुनकर लोग कार की तरफ दौड़ने लगे तो लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों का तलाश किया। आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। एसएचओ का कहना है कि डॉक्टर ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed