{"_id":"5b3fdc8d4f1c1b0b278b4ef6","slug":"31530911885-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतल न बदलने पर बाइक सवारों ने सेल्समैन और उसके साथी पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की बोतल न बदलने पर बाइक सवारों ने सेल्समैन और उसके साथी पर की फायरिंग
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतल न बदलने पर तीन युवकों ने सेल्समैन पर चलाई गोली
- सनसिटी ठेके पर बोतल बदलने पहुंचे थे तीन बाइक सवार, पुलिस ने केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सनसिटी शराब के ठेके पर वीरवार रात तीन बाइक सवार युवकों ने शराब की बोतल नहीं बदलने पर सेल्समैन पर फायरिंग कर दी। किसी तरह भागकर जान बचाई। सेल्समैन की शिकायत पर अर्बन स्टेट थाने पर केस दर्ज किया गया है।
दादरी निवासी दिलीप ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सनसिटी शराब के ठेके पर सेल्समैन हूं। बताया कि वीरवार रात ठेके में कर्मचारी मेरठ के मवाना निवासी राजीव के साथ बैठा था। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। शराब की बोतल बदलने का दबाव बनाने लगे। बोतल बदलने से इनकार करने पर तीनों ने सेल्समैन और कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। किसी तरह ठेके से भागकर जान बचाई। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। अर्बन स्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।