फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले में व्यापारी नहीं है सुरक्षित, स्नैचरों के भी हौसले बुलंद

जिले में व्यापारी नहीं है सुरक्षित, स्नैचरों के भी हौसले बुलंद

Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जिले में व्यापारी नहीं है सुरक्षित, स्नैचरों के भी हौसले बुलंद
जिले में व्यापारी नहीं सुरक्षित, स्नैचरों के भी हौसले बुलंद
विज्ञापन

- जनवरी से अब तक 40 से अधिक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके आरोपी
- व्यापारियों से लूट से लेकर रंगदारी की घटनाएं भी कम होने का नहीं ले रही नाम

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इसे पुलिस की लापरवाही ही कहा जाएगा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर आए दिन व्यापारियों से लूट से लेकर चोरी, रंगदारी व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मगर पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। जनवरी से लेकर जून तक 40 से अधिक स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसको लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न स्थानों पर आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। जून माह में ही एक ही दिन में चार स्थानों पर बदमाशों ने लूट व रंगदारी की वारदात को अंजाम दिया था। सांपला के हसनगढ़ में कंपनी के ऑफिस में पहुंचकर बदमाशों ने पंाच लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद सांपला के मेन बाजार में दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। कलानौर के मैन बाजार में व्यापारी को गोली मारकर नकदी छीन ली थी। सांपला की अनाज मंडी मे व्यापारी से रंगदारी लूट ली थी। इससे पूर्व स्नैचरों ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की रिश्तेदार ममता अरोड़ा की सोने की चेन झपट ली थी। हालांकि पुलिस ने बाद में सहारनपुर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सांपला के एक व्यापारी से पचास लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रेलवे रोड पर पीपी ज्वैलर्स के यहां से तीन महिलाओं ने तीन लाख से अधिक के जेवरात ठग लिए थे। मंगलवार को अनाज मंडी के पास ज्वैलर्स विपुल के यहां से दो चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए तथा फरार हो गए। यह मामले तो बानगी भर मात्र है। जनवरी से जून माह तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्नैचिंग की चालीस से अधिक मामले हो चुके है। इसके अलावा 20 से अधिक व्यापारियों के यहां पर लूट, रंगदारी व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर लोगों व व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख वारदात
- सांपला के हसनगढ़ में कंपनी के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी
- सांपला के मेन बाजार में दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया
- कलानौर के मेन बाजार में मलिक कम्यूनिकेशन के मालिक कुलदीप को गोली मारकर नकदी छीनी
- सांपला की अनाज मंडी में व्यापारी से नकदी लूटी
- रेलवे रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स के यहां से महिलाओं ने तीन लाख से अधिक के जेवरात हड़पे
- सहकारिता मंत्री की रिश्तेदार ममता अरोड़ा से बाइक सवार स्नैचर ने सोने की चैन झपटी
- दुर्गा कालोनी निवासी गुनगुन की बाइक सवारों ने बालियां तोड़ी
- विकास नगर निवासी कमला की सेक्टर दो में सोने की चेन झपटी
- सेक्टर तीन निवासी राजवंती की बाइक सवारों ने सोने की चेन झपटी

सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद आरोपियों को नहीं पकड़ पाती पुलिस
पिछले माह रेलवे रोड पर स्थित पीपी ज्वैलर्स के यहां से तीन महिलाओं ने तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए थे। महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बावजूद इसके पुलिस अभी तक भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। इसके अलावा सेक्टर दो में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। मगर पुलिस पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो सकी बात
बढ़ते अपराधों को लेकर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का पक्ष जानने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।

वर्जन
रोहतक में अपराधों के बढ़ते जा रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए जायेंगे। जल्द ही वांछित चल रहे बदमाश भी सलाखों के पीछे होंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed