{"_id":"5af6032b4f1c1bd1408b49c1","slug":"31526072107-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया
Updated Sat, 12 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय : एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा
----------
दिखावा करने वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, 20 का ब्योरा तैयार
एसपी ने अलग से टीम का किया गठन
सोशल मीडिया पर शस्त्रों के साथ फोटो डालने वालों पर रहेगी पैनी नजर
प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाएगी ऐसे लाइसेंसधारियों की रिपोर्ट
महबूब अली
रोहतक।
शस्त्रों का दिखावा करना महंगा पड़ सकता है। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शस्त्रों का दिखावा करने वालों का ब्योरा तैयार कर रही है। फेसबुक, ट्विटर पर असलहा के साथ फोटो डालने वाले बीस का ब्योरा तैयार किया गया है। पुलिस उक्त लोगों के संबंध में जानकारियां एकत्रित कर रही है। यदि असलहे अवैध मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसकी जांच पड़ताल के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया है।
पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि अवैध हथियारों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पिछले दो माह में 15 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि देखने में आया है कि कुछ लोग लाइसेंसी शस्त्रों का दिखावा अधिक करते हैं। फेसबुक से लेकर अन्य सोशल साइटों पर अपने असलहा के साथ फोटो डाला जाता है। सूचना मिली है कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ भी फोटो अपलोड कर रहे हैं। उक्त हथियारों से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे लोगों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। असलहा के साथ फोटो डालने वाले छात्र व अन्य बीस लोगों का ब्योरा तैयार किया गया है। जिनके अपराधिक रिकार्ड के संबंध में भी जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि चेतावनी के बाद भी असलहा के साथ फोटो सोशल साइटों पर डालने वाले के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाएगी।
---
घटनाओं पर अंकुश लगाना है उद्देश्य
एसपी ने बताया कि असलहा रखना कुछ लोग अपना शौक समझने लगे हैं। कई बार मामूली सी बात पर फायरिंग कर देते हैं। इस तरह की अचानक होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ही असलहा की जांच कराने को टीम का गठन किया गया है। टीम लोगों की सूचना पर भी लोगों के असलहा की जांच करेगी।