फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डेरामुखी की सुरक्षा का हवाला देकर कारौर रंजिश के दो आरोपी डबल लॉक चक्की में किये बंद

डेरामुखी की सुरक्षा का हवाला देकर कारौर रंजिश के दो आरोपी डबल लॉक चक्की में किये बंद

Sat, 10 Mar 2018 03:32 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
डेरामुखी की सुरक्षा का हवाला देकर कारौर रंजिश के दो आरोपी डबल लॉक चक्की में किये बंद
डेरामुखी की सुरक्षा का हवाला देकर कारौर रंजिश के दो आरोपी डबल लॉक चक्की में किये बंद
विज्ञापन

- जेल प्रशासन ने बिना कारण बताए की कार्रवाई, पेशी पर आये दोनों बंदियों ने किया खुलासा
- आरोपियों के वकील ने जेल प्रशासन से जवाब मांगने के लिए जिला कोर्ट में लगाई याचिका

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जेल प्रशासन ने बिना कारण बताए कारौर के पूर्व सरपंच हत्याकांड के आरोपी कुख्यात काला जठेड़ी और अनिल छिप्पी को डबल लॉक चक्की बैरक में बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों को डबल चक्की में बंद किया गया है। बंदियों ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान मामले का खुलासा किया। बंदियों के वकील प्रदीप मलिक ने जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर डबल लॉक चक्की में बंद करने का कारण पूछा है। इस संबंध में जेल प्रशासन को सोमवार को कोर्ट में जवाब देना है।

बता दें कि 7 साल पहले मार्च 2012 में रोहतक कोर्ट से गुड़गांव की भौंडसी जेल ले जाते समय करौर के पूर्व सरपंच श्रीभगवान, उसके भाई दिलबाग की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुख्यात काला जठेड़ी ने अपने साथियों के साथ पुलिस को बंधक बना लिया था और दोनों भाईयों को गोली से भून दिया था। जांच में कारौर के ही कुख्यात अनिल छिप्पी नाम भी सामने आया था। तभी से दोनों आरोपी सुनारिया जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों आरोपियों की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी गोयल की अदालत में पेशी पर आये थे। यहां पर दोनों ने अपने वकील प्रदीप मलिक ने बताया कि उन्हें जेल प्रशासन ने डबल लॉक की चक्की में बंद कर दिया है। इ स चक्की में कुख्यात बंदियों को बंद किया जाता है। बंदियों ने बताया कि उन्हें बिना कारण बताए चक्की में बंद किया गया। आरोप है कि यहां पर न तो ढंग से खाना दिया जा रहा और न ही बाहर निकलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन लापरवाही छिपाने के लिए बंदियों का कर रहा प्रताड़ित- वकील प्रदीप मलिक
आरोपियों के वकील प्रदीप मलिक ने बताया कि 6 मार्च को खरावड़ निवासी रोशनलाल नाम के बंदी ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब जेल प्रशासन अपनी लापरवाही छिपाने के कारण बंदियों को प्रताड़ित कर रहा है। इसी के तहत अनिल छिपी और संदीप काला को चक्की में बंद किया गया है। इस संबंध में जिला कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। इस याचिका में जेल प्रशासन से दोनों को चक्की में बंद करने का कारण पूछा गया है। वकील का कहना है कि दोनों बंदियों ने जेल में किसी से भी कोई अभद्रता नहीं की है। न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद चक्की में बंद कर दिया गया।


डेरामुखी की सुरक्षा को आधार बनाएगा जेल प्रशासन
डेरामुखी राम रहीम के जेल में आने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप पहले भी लगे है। पहले भी कई बंदियों ने राम रहीम की वजह से बैरक से बाहर न आने और खाना सही तरह से नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस मामले को भी राम रहीम की सुरक्षा से जोड़कर ही देखा जा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन सोमवार को कोर्ट में जवाब पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed