फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुरुग्राम के मॉल से एक करोड़ रुपया उड़ाने की रोहतक में रची गई थी सजिश

गुरुग्राम के मॉल से एक करोड़ रुपया उड़ाने की रोहतक में रची गई थी सजिश

Sat, 02 Dec 2017 03:05 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम के मॉल से एक करोड़ रुपया उड़ाने की रोहतक में रची गई थी सजिश
संशोधित
विज्ञापन

--------------------

गुरुग्राम के मॉल से एक करोड़ रुपये उड़ाने की रोहतक में रची गई थी साजिश
- एमडीयू के लॉ विभाग का छात्र 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

- ककराना गांव का रहने वाला मास्टर माइंड अपने दोस्त के साथ चल रहा है फरार
- आरोपियों की तलाश में गुरुग्राम और रोहतक पुलिस कर रही है छापेमारी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सात दिन पहले गुरुग्राम के एंबियंस मॉल के एटीएम में कैश डालने पहुंची वैन से एक करोड़ रुपया लेकर फरार होने की साजिश रोहतक के ककराना गांव में रची गई थी। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को उस समय हुआ जब गुरुग्राम पुलिस टीम ने रोहतक सीआईए पुलिस के साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मास्टर माइंड के ममेरे भाई शेखर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 50 लाख रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार रोहतक के सुनारिया के पास स्थित ककराना गांव का रहने वाले हेमंत और राहुल एक निजी सुरक्षा कंपनी में काम करते थे। 24 नवंबर को सिटी बैंक के एटीएम में पैसा डालने के लिए एंबियंस मॉल के पास खड़ी वैन से हेमंत एक करोड़ रुपया लेकर फरार हो गया। रास्ते में उसे साथ काम करने वाला राहुल मिला। जिसके साथ पैसा लेकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे गुरुग्राम के सेक्टर 40 सीआईए प्रभारी मनोज कादयान ने रोहतक सीआईए एक प्रभारी नवीन के साथ मिल कर बृहस्पतिवार की शाम को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चिड़ी गांव के पास स्थित लाखनमाजरा गांव के रहने वाले शेखर को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ककराना गांव के हेमंत और राहुल के घर भी गई थी। जहां से वह फरार मिले। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को हेमंत और राहुल की तलाश है। जिनके पास 50 लाख रुपये हैं। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि शेखर एमडीयू में लॉ के पांचवें सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककराना के राहुल ने रची थी पूरी साजिश
पुलिस ने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मास्टर माइंड राहुल है। उसने वारदात के आठ दिन पहले कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत वारदात के बाद बैग लेकर वहां से पैदल निकला। बाद में उसे राहुल ने लिफ्ट दी। वारदात केे बाद दोनों अपने मामा के गांव लाखनमाजरा पहुंचे। जहां पर उन्होंने शेखर के पास 50 लाख रुपया छुपा कर रखा।


बयान..
पुलिस टीम ने शेखर को कैश वैन से गायब हुए पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। अन्य खुलासा जांच के दौरान किया जाएगा। पुलिस फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
- सुमित कुमार डीसीपी क्राइम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed