{"_id":"5a07623a4f1c1bdb538bc91b","slug":"31510433338-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के समय दिया खर्च उठाने का भरोसा, अब इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के समय दिया खर्च उठाने का भरोसा, अब इनकार
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे के समय दिया खर्च उठाने का भरोसा, अब इनकार
- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से घायल हुए व्यक्ति को मालिक ने उपचार का पैसा देने से इनकार कर दिया। जबकि हादसे के समय उसने घायल का सारा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। इस संबंध में सदर थाने मेें केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव घुसकानी निवासी आनंद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह 17 अक्तूबर को बाइक से रोहतक जा रहा था। जब वह रामबीर के खेतों के पास पहुंचा तो सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने से आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था। आनंद को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक की पहचान अनवर निवासी धनसोली पानीपत के रूप में हुई। फिर ट्रैक्टर मालिक पवन ने इलाज का सारा खर्च देने की बात कही थी। अब पवन ने उपचार का खर्च देने से इनकार कर दिया। इस पर आनंद ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह दिल्ली के पटपड़गंज निवासी दीपक शर्मा ने सांपला थाने में केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई प्रदीप के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। इससे उसके भाई की गंभीर चोट आई है।