{"_id":"5b7737de42c792466c0ffcfd","slug":"21534539742-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मौत
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : यात्री ने बार-बार स्पीड कम करने को कहा, नहीं माना चालक
हेडिंग : तेज रफ्तार ऑटो पलटा, किसान की मौत, महिला गंभीर
-गोहाना बाइपास पर हादसा, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बार-बार टोकने के बाद भी चालक ने ऑटो की स्पीड को कम नहीं किया। इस कारण सोमवार को गोहाना बाइपास के निकट अनियंत्रित होकर ऑटो के पलटने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया।
खिड़वाली गांव निवासी बलराम ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह अपने भाई दिलबाग के साथ ऑटो से रोहतक के लिए आ रहा था। ऑटो में गांव की पूजा भी सवार थी। आरोप है कि गांव से ही चालक जयभगवान ऑटो को तेज गति से चला रहा था। दो बार उसे ऑटो को धीमी गति से चलाने के लिए भी कहा गया। मगर वह नहीं माना। गोहाना बाइपास के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस कारण किसान दिलबाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने खिड़वाली गांव निवासी जयभगवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।