फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुरूग्राम हाईटेक लैब से बैरंग लौटी पुलिस, गौरव के मोबाइल ने रिकवर नहीं हुआ डाटा

गुरूग्राम हाईटेक लैब से बैरंग लौटी पुलिस, गौरव के मोबाइल ने रिकवर नहीं हुआ डाटा

Sat, 21 Apr 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
गुरूग्राम हाईटेक लैब से बैरंग लौटी पुलिस, गौरव के मोबाइल ने रिकवर नहीं हुआ डाटा
आईएसआई की महिला एजेंट द्वारा गौरव से जासूसी कराने का मामला ----
विज्ञापन


गुरुग्राम हाईटेक लैब से लौटी पुलिस, गौरव के मोबाइल ने रिकवर नहीं हुआ डाटा
- भारत और पाक नहीं किसी अन्य देश के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप चला रही आईएसआई की जासूस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आईएसआई एजेंट के लिए जासूसी करने के आरोपी गौरव के मामले में पुलिस शुक्रवार को गुरुग्राम हाईटैक लैब में पहुंची। लेकिन आरोपी गौरव के मोबाइल का डाटा रिकवर नहीं होने के कारण पुलिस को लौटना पड़ा। अब पुलिस शनिवार को को गौरव को अदालत में पेश करेगी। आरोपी दो दिन से पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने गौरव के मोबाइल से डाटा रिकवर करवाने के लिए उसे दोबारा रिमांड पर लिया था। जांच में सामने आया है कि गौरव से खुफिया जानकारी लेने वाली आईएसआई महिला जासूस भारत और पाकिस्तान नहीं बल्कि किसी अन्य देश के मोबाइल नंबर पर व्हाटसअप चला रही है। पुलिस इस नंबर को ट्रेस करने में जुटी है।
बता दें कि सोनीपत के गन्नौर निवासी गौरव को सिविल थाना पुलिस ने बीती 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गौरव पर आईएसआई एजेंट को सेना की गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप था। पुलिस ने खुलासा किया था कि गौरव महिला आईएसआई एजेंट के संपर्क में था तथा उसे फेसबुक के माध्यम से सेना से संबंधित जानकारियां भेज रहा था।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि अभी तक गौरव के मोबाइल का डाटा नहीं मिला है। लैब में उसके मोबाइल पर काम किया जा रहा है। गौरव के मोबाइल के माध्यम से पुलिस को मामले में कई अहम सुराग मिलेंगे। गौरव द्वारा आर्मी ठिकानों की ली गई सारी फोटो और अन्य जानकारी उसके मोबाइल में ही है। जांच में पता चला है कि गौरव ने सीआईएसएफ में कार्यरत अपने एक दोस्त की भी पाक जासूस से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करवाई थी। हालांकि इस बातचीत में देश की सुरक्षा से जुड़ी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ऑफिस फोन करने वाली महिला से होगी पूछताछ
दिल्ली से अमर उजाला ऑफिस में फोन करके गौरव पर जासूसी के मामले में फंसाने के आरोप लगाने वाली महिला से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। जैसे ही गौरव के मोबाइल का डाटा रिकवर होगा। उसके बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। गौरव के मोबाइल में मौजूद फोटो से महिला की पहचान की जाएगी। वीरवार की देर रात चौंकाने वाली बात सामने आई थी। गौरव से जासूसी कराने वाली कथित महिला ने अमर उजाला कार्यालय में फोन कर अपनी बात रखी। महिला ने बताया कि वह आईएसआई एजेंट नहीं है बल्कि दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता है। गौरव उसे फंसाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed