{"_id":"5a188d134f1c1b193e8b4ada","slug":"21511558419-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के कर्मचारी के खाते से 73 हजार की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के कर्मचारी के खाते से 73 हजार की धोखाधड़ी
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के कर्मचारी से धोखाधड़ी
- आरोपियों ने खाते से पेटीएम में ट्रांसफर किए 73 हजार रुपये, मोबाइल बिल भी किया जमा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठगों ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन में कार्यरत कर्मचारी के खाते से 73 हजार रुपये उड़ा दिए। आरोपियों ने कुछ रुपये तो पेटीएम में ट्रांसफर कर लिये। बाकी से मोबाइल व अन्य बिल जमा कर दिये। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में कमला नगर निवासी विकास देशवाल ने बताया कि वह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के रोहतक कार्यालय में कार्यरत है। उनका कहना है कि वह शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपनी पासबुक में लेनदेन की एंट्री करवाने गये थे। यहां पता चला कि उसके खाते से किसी ने 24 फरवरी 2017 को 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर रखे हैं। इसके बाद आरोपियों ने 24 अगस्त को उनके खाते से 28 हजार रुपये के ऑनलाइन बिल जमा कर रखे हैं। घटना के बारे में पता चलने पर विकास ने पुलिस और संबंधित बैंक को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।