{"_id":"598a13454f1c1b00118b4754","slug":"21502221125-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
स्थानीय थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी छह साल पहले राजस्थान के मांढ़न निवासी कृष्ण कुमार उर्फ दिनेश के साथ शादी हुई थी। शादी में पूरा दहेज दिया गया, लेकिन शादी में गाड़ी नहीं लाने के कारण ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस संबंध में कई बार पंचायत भी बिठाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यहीं नहीं ससुराल जन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट भी करने लगे। इसके बाद विवाहिता के पिता ने इस मामले की शिकायत मांढ़ण थाने में दी तो ससुरालीजनों ने पुलिस के सामने भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। लेकिन आखिरकार परेशान होकर वह पिता के घर आ गई। बाद में फिर ससुरालजन गलती मानकर उसे अपने साथ ले गए, लेकिन विवाहिता को परेशान करना बंद नहीं हुए। आरोप है कि ससुर एवं ननदेउ उस पर गलत नजर रखते थे। पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर सास सुमित्रा, ससुर सूरत सिंह, ननदेउ दादिया गांव निवासी अनिल, ननद सोनू एवं पति कृष्ण उर्फ दिनेश के खिलाफ मामला कराया है। इस संबंध में कोसली थाना प्रभारी हीरामणि का कहना है कि प्रियंका की शिकायत के बाद ससुरालजनों को बुलाने के बाद भी वह नहीं आए। फिलहाल विवाहिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।