फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसटीएफ ने रोडवेज प्रशासन से मांगा कैंसर पीड़ितों के बस पास का ब्योरा

एसटीएफ ने रोडवेज प्रशासन से मांगा कैंसर पीड़ितों के बस पास का ब्योरा

Fri, 03 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने रोडवेज प्रशासन से मांगा कैंसर पीड़ितों के बस पास का ब्योरा
रोहतक।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों की सड़क हादसे में मौत के बाद इश्योरेंस कंपनी से लाखों रुपये ऐंठने की जांच की आंच अब हरियाणा रोडवेज तक पहुंच गई है। जांच में जुटी एसटीएफ ने रोडवेज से कैंसर पीड़ितों के बनने वाले बस पास का ब्योरा तलब किया है। इसके चलते रोहतक डिपो के अधिकारी पिछले पांच साल मेें बने कैंसर पीड़ितों के पास का रिकार्ड खंगालने में जुट गए हैं।
हरियाणा में एक गिरोह के सदस्य कैंसर पीड़ितों का मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लाखों रुपये का इंश्योरेंस करवाते थे। उपचार के दौरान ही कैंसर पीड़ित की हादसे में मौत दिखाकर इंश्योरेंस कंपनी से लाखों रुपये ऐंठे जाते थे। इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए लगने वाले कागजात भी पूरे किए जाते थे, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी होती थी। इस मामले का भंडाफोड़ होने पर पता चला कि गिरोह ने तमाम कैंसर पीड़ितों को हादसे में मौत दर्शाकर इंश्योरेंस के करोड़ों रुपये हजम किए हैं।
विज्ञापन

इस मामले का खुलासा होने के बाद मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। जांच में जुटी एसटीएफ टीम गिरोह सरगना पवन, बरौटा पुलिस चौकी पर तैनात हवलदार अशोक को गिरफ्तार करके पूछताछ की। उनसे मिली जानकारी के आधार पर जांच में जुटी एसटीएफ के सामने पूरे गिरोह की करतूतों की परत-दर-परत खुलती जा रही है। अब एसटीएफ की जांच रोडवेज की तरफ मुड़ गई है। इसकी वजह कैंसर पीड़ितों के रोडवेज में उपचार के लिए निशुल्क आवागमन करना है। चूंकि तमाम कैंसर पीड़ितों का हादसे में मौत के बाद पोस्टमार्टम रोहतक में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक डिपो महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग से कैंसर पीड़ितों के बने पास का ब्योरा मांगा गया है। रोहतक से कितने बस पास बने, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed