फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   थाना प्रभारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर एएसआई को मोबाइल पर दी गालियां, ऑडियो वायरल

थाना प्रभारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर एएसआई को मोबाइल पर दी गालियां, ऑडियो वायरल

Sun, 11 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर एएसआई को मोबाइल पर दी गालियां, ऑडियो वायरल
थाना प्रभारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर एएसआई को मोबाइल पर दी गालियां, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

जिले के एक थाने का मामला, उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा मामला

अमर उजाला ब्यूरो
महम (रोहतक)।
सेवा, सुरक्षा और सहयोग का वादा करने वाली प्रदेश पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस विभाग के कर्मचारी अपनी कार्य प्रणाली के लिए चर्चा में रहते है। एक बार फिर प्रदेश पुलिस पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खडे़ हो रहे हैं।
इस बार जिले के एक थाने में तैनात एक दरोगा और थाना प्रभारी के बीच मोबाइल पर तनातनी सामने आई है। दोनों की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी पर दरोगा के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगा है। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर यह सामने नहीं आया है कि ऑडियो थाना प्रभारी और दरोगा की बातचीत की है या नहीं। फिलहाल मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दरोगा ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि दस फरवरी को बहन की शादी है। इसलिए छुट्टियां लेकर गांव में शादी की तैयारियों कर रहा था। थाना प्रभारी ने किसी मामले की जानकारी लेनेे के लिए फोन किया और गालियां देते हुए धमकाना शुरू कर दिया। उस समय उसकी पत्नी व बहन के पास बैठा था। जिसकी रिकार्डिंग मोबाइल में है। जिसे वह एसपी को सौंपेगा। अगर कोई समाधान नहीं हुआ तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त को भेजनी थी रिपोर्ट, नहीं की तैयार
इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि एएसआई अपना कोई भी काम सही से नहीं करता है। बैलों से भरे ट्रक के मामले में उपायुक्त को जवाब देना था। लेकिन पिछले कई दिनों से जानबूझ कर देरी कर रहा था। उपायुक्त की ओर से जवाब देने के लिए कई बार फोन आ चुका है। एएसआई को कई बार इस बारे में समझाया गया है। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसको कोई गालियां नहीं दी गई हैं। उपायुक्त के आदेशों का पालन न करने को लेकर उसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी गई है।


वायरल हो रही आडियो की बातचीत
थाने में तैनात एक एएसआई के पास थाना प्रभारी फोन मिलवाते हैं। थाना प्रभारी मुकदमा नंबर 43 (17) में पूछताछ कर डीसी साहब को जवाब देने के मामले में पूछताछ करते हुए कह रहे हैं कि आपको मुकदमे में 7 फरवरी को डीसी साहब के सामने पेश होना था। जबकि आप अभी तक नहीं गए हो। इस पर एएसआई ने जवाब दिया कि इस मामले में मैंने माल मुकदमा सुपरदारी पर देने की रिपोर्ट नहीं की है और ना ही रिपोर्ट करने के लिए कहा है। मामले में एमएम कर रहा है इस मामले में अमीर खान नाम का व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है। ये सुन एसएचओ डीसी के सामने एमएम की शिकायत करने को कहते हैं तो एएसआई अपनी ड्यूटी होने से इनकार करते हुए शिकायत देने से मना कर देता है और शादी में जाने की कहते हैं। इस प्रभारी गाली गलौज शुरू कर देता है। एएसआई उससे गाली गलौज करने की मना करते है। लेकिन एसएचओ शांत नहीं होते और ऊपर से दबाव आने की कहते हुए गालियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed