{"_id":"5a0f52984f1c1b6f548bddb3","slug":"201510953624-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद करने के बहाने व्यक्ति के खाते से निकाले रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद करने के बहाने व्यक्ति के खाते से निकाले रुपये
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मदद करने के बहाने व्यक्ति के खाते से निकाले रुपये
- एटीएम कार्ड बदलकर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक आरोपी ने मदद करने के बहाने गांव आंवल के व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिये। व्यक्ति को उसके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले के बारे में पता चला। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव आंवल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से शहर में आया था। दोपहर को सुनील भिवानी चुंगी स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने लगा। इसी बीच एटीएम केबिन में एक युवक आया। उसने सुनील से कहा कि वह रुपये निकालकर देता है। इस पर सुनील ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया। पहले आरोपी ने 500 रुपये निकालकर सुनील को दिये। इसके बाद सुनील से कहा कि एटीएम काम नहीं कर रहा है। इसी बीच आरोपी ने सुनील का एटीएम कार्ड बदल दिया। सुनील अपने घर की तरफ चल दिया। 12 मिनट बाद सुनील के मोबाइल पर खाते से 16 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। जब वह दौड़कर एटीएम पर पहुंचा तो युवक वहां से जा चुका था। इसके बाद मामले की शिकायत संबंधित बैंक और पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फु टेज जुटाएगी। ताकि आरोपी का पता चल सके।
विज्ञापन