फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरी करने घर घुसे युवक ने चार लोगों को घोंपा चाकू, एक की मौत, तीन घायल

चोरी करने घर घुसे युवक ने चार लोगों को घोंपा चाकू, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 19 Jun 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
चोरी करने घर घुसे युवक ने चार लोगों को घोंपा चाकू, एक की मौत, तीन घायल
चोरी करने घर में घुसे युवक ने चार लोगाें को घोंपा चाकू, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- शहर की चिन्यौट कालोनी स्थित मकान में दीवार फांद कर घुसे चोर ने सामने आने वालों को घोंपा चाकू, सीढ़ियां उतर कर भागा
- तीन कमरों के दरवाजों की कुंडी लगाकर चोर ने करीब 10 लोगों को किया कैद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रविवार देर रात चिन्योट कॉलोनी के एक मकान में चोरी करने घुसे युवक ने खूनी खेल खेला। दीवार फांद कर मकान में दाखिल हुए चोर ने एक युवक की चाकू घोंप कर जान ले ली। तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। एक महिला की हालत गंभीर है। जो सामने आया उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार करता हुआ मकान की पहली मंजिल से सीढ़ियां उतर कर नीचे पहुंचा और दरवाजा खोल कर भाग निकला। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
दो मंजिला मकान में रहते हैं सौ प्रवासी श्रमिक
चोर रात करीब तीन बजे दीवार फांद कर अनिल कुमार के चिन्योट कॉलोनी में बने मकान में दाखिल हुआ। यहां यूपी व बिहार के करीब सौ प्रवासी श्रमिक रहते हैं। ये पत्थर ठेकेदार रणजीत के पास काम करते हैं। ज्यादातर लोग एक ही परिवार के या आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। इन दिनों मकान में करीब 30 से 35 लोग रह रहे हैं। शेष अपने घर गए हुए हैं। इस कारण कई कमरों पर ताला लटका है। चोर इन्हीं कमरों को अपना निशाना बनाने आया था।
विज्ञापन

लोगों को कमरे में कैद कर आगे बढ़ता गया चोर
चोरी करने मकान में दाखिल हुआ चोर लोगों को उन्हीं के कमरों में कैद करके धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। कमरों में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाने का अहसास तक नहीं हुआ। भू:तल पर बने तीन कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर कर करीब 10 लोगों को कैद कर दिया। कुछ कमरों से रुपये चुराकर प्रथम तल पर पहुंचे चोर ने एक कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। यहां एक युवक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे चाकू मार दिया। इसके बाद वह लोगों पर चाकू से वार करता गया। सीढ़ियां उतरकर दरवाजा खोला और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला शिकार बना केशनाथ
गौरखपुर संतकबीर नगर जिले के गांव बेलहरकला निवासी दीपक उर्फ बबलू ने बताया कि वह रात को छत पर सोए थे। उसका बड़ा भाई केशनाथ (36) नीचे आया था। उसने एक चोर को पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ते देखा तो अकेले ही उसे पकड़ने दौड़ पड़ा। चोर ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। पहला वार केशनाथ के पेट में बाईं ओर और दूसरा बाएं कंधे पर किया। शोर सुनकर आजमगढ़ रामकेत यादव(58) आया तो उसके पेट में चाकू घोंपा। इसके बाद आजमगढ़ निवासी शशि कुमार यादव के पेट के निचले हिस्से में बाईं ओर चाकू मारा। चोर सीढ़ियां उतर कर नीचे आ गया। यहां संतकबीर नगर के पन्नी लाल (26) ने चोर पर डंडे से वार किया। चोर ने उसपर भी चाकू से वार किया। उसके हाथ में गहरी चोट आई। बिहार की गुंजन की कमर व बनारस के राम की बगल में चाकू घोंपा। छह लोगाें को चाकू घोंप कर चोर दरवाजा खोलकर फरार हो गया। पुलिस से घायलों को पीजीआई पहुंचाया। यहां केशनाथ को मृत घोषित कर दिया गया।

6 बच्चों से छीन ली खुशियां
रविवार रात चोर ने खुद को बचाने के लिए 36 वर्षीय केशनाथ की हत्या कर छह मासूम बच्चों की खुशियां छीन ली। इनके सिर से पिता का साया उठ गया है। रोहतक से सैंकड़ों किलोमीटर दूर मासूम इस घटना से अनजान हैं। अभी तक परिवार को इस बारे में सूचना नहीं दी गई है।
सीसीटीवी लगा होता तो पकड़ा जाता आरोपी
घटना स्थल या उसके आसपास सीसीटीवी नहीं लगा है। इस कारण आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। सीसीटीवी लगा होता तो आरोपी पहचान मिलने से उस तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता। अब पुलिस अपने पुराने तरीके से मामले की पड़ताल कर रही है। इसमें पुलिस के रिकार्ड में दर्ज चोरों को जांच में शामिल किया जाएगा। जेल में बंद या जेल से छूटे आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।


पुराना रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस
चिन्यौट कालोनी में हुई केशनाथ की हत्या मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। चोरों का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इनमें से कौन जेल में है। कौन जेल से बाहर आया है। हर एक को जांच में शामिल किया जा रहा है। आरोपी की पहचान को लेकर पुराने रिकार्ड से तस्वीरें भी पीड़ितों को दिखाई जा रही हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवले कर दिया है।
- इंस्पेक्टर सुनीता, प्रभारी, आर्य नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed