{"_id":"5b1700d64f1c1bf26e8b66aa","slug":"191528234198-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बनकर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बनकर ठगी
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बनकर सोने का कड़े व नकदी लूटे
रोहतक।
सांपला क्षेत्र में पुलिस वाले बनकर कार सवारों ने महिला से करीब 33 हजार की नकदी व सोने के जेवरात हड़प लिए। पीड़ित ने सांपला थाने पर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
कच्चा बेरी रोड निवासी शशि ने सांपला थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि मै गुडगांव से एक कार में सवार होकर रोहतक के लिए आ रही थी। कार सवारों ने कहा कि यह पुलिस की गाड़ी है। हम भी पुलिस में तैनात है। कहा कि हमें रास्ते में डाक देनी है। हाथ में जो लिफाफा ले रही हो, उसे हमें दिखा दो, एक पता लगना है। लिफाफे में करीब 33 हजार की नकदी व सोने के कड़े व अन्य जेवरात थे। इसके बाद एक होटल में उन्हें उतारकर एक लिफाफा देकर कार सवार चले गए। उसने देखा कि लिफाफो में नकली कडे थे , रुपये भी गायब थे। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।