{"_id":"5a81ff164f1c1b4d588b8369","slug":"191518468886-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी हत्याकांड डिप्टी मेयर के भतीजे सहित एक संदिग्ध से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रॉकी हत्याकांड डिप्टी मेयर के भतीजे सहित एक संदिग्ध से पूछताछ
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉकी हत्याकांड : डिप्टी मेयर के भतीजे सहित एक संदिग्ध से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रॉकी हत्याकांड में पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने सोमवार को मामले में डिप्टी मेयर के भतीजे राहुल भाटी और एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ की। हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। टीम इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दो दिन पहले मृतक रॉकी के परिजनों ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलकर सीआईए 1 पर मामले में डिप्टी मेयर के भतीजे राहुल भाटी को बचाने के आरोप लगाया था। इसके बाद मंत्री ने एसपी से बात की थी। फिर एसपी ने मामले की जांच सीआईए 1 से लेकर एवीटी टीम को सौंप दी थी।
बता दें कि हिंदू कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव रॉकी की दो फरवरी की रात को शेर विहार कॉलोनी में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में मुख्य आरोपी शशि अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सीआईए 1 ने मुख्य आरोपी शशि और चरखीदादरी के गांव बिरही छपार निवासी उसके दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया था। बाद में तीसरे आरोपी मोनू को पकड़ा गया था। फिलहाल तीनों आरोपी जेल जा चुके हैं।