{"_id":"5a455c244f1c1bce408bfc4d","slug":"191514495012-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन मोबाइल फोन बेचने के नाम पर साढ़े 22 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनलाइन मोबाइल फोन बेचने के नाम पर साढ़े 22 हजार ठगे
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन मोबाइल फोन बेचने के नाम पर साढ़े 22 हजार ठगे
- 11वीं के छात्र को अज्ञात युवक ने ठगा, पीड़ित की मां ने कराया अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की जसबीर कॉलोनी के एक छात्र से एक व्यक्ति ने आनलाइन महंगा मोबाइल फोन बेचने के नाम पर साढ़े 22 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्र की मां ने इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक जसबीर कालोनी निवासी अधिवक्ता रंजना रापड़ियां ने शिकायत दी है कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बेटे ने ऑनलाइन महंगे फोन का विज्ञापन देखा, जिसमें फोन की कीमत साढ़े 27 हजार रुपये रखी गई थी। फोन करने पर संबंधित व्यक्ति ने कहा कि उसका दोस्त अस्पताल में दाखिल है। वह अपना फोन साढ़े 26 हजार रुपये में बेचने के लिए तैयार है, लेकिन डिलीवरी से पहले 6500 रुपये जमा कराने होंगे। छात्र ने पेटीएम से पैसे भेज दिए। इसके बाद उससे कभी 5 हजार तो कभी 3 हजार करके करीब 16 हजार रुपये जमा करवा दिए। बाद में कहा कि जो युवक कोरियर लेकर आ रहा है, उसकी गाड़ी में पंचर हो गया। 2 हजार रुपये उसे पेटीएम कर दो। छात्र ने मना कर दिया। साथ ही अपनी मांग को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नंबर की डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।