{"_id":"5a455c1f4f1c1b156b8bf012","slug":"191514495007-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांधी नगर में युवक की हत्या
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात साढ़े ग्यारह बजे परिवार के साथ खाया था खाना, सुबह साढ़े पांच बजे मिला शव
फोटो सहित...........
गांधी नगर का मामला : कारपेंटर का काम करता था युवक, सिर पर मिले चोट के निशान
इकलौता पुत्र था 19 वर्षीय रोहित, पिता ने कराया अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में हत्या की वारदात नहीं रुक पा रही हैं। शहर के गांधी नगर में बुधवार की रात गली में गाली-गलौच कर रहे युवकों को हड़काने के 6 घंटे बाद 19 वर्षीय युवक रोहित का घर से चंद कदम दूर डिस्पेंसरी के नजदीक मिला। रोहित कारपेंटर का काम करता था, उसके सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किया है।
पुलिस के मुताबिक गांधी नगर निवासी श्याम सुंदर ने बयान दर्ज कराए हैं कि उसकी दो बेटी और एक बेटा रोहित है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। रोहित उसके साथ कारपेंटर का काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे। घर के बाहर गाली-गलौच की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकला गाली न देने की हिदायत दी। उस समय तो युवक चले गए। थोड़ी बाद रात करीब 12 बजे किसी ने आवाज देकर रोहित को बाहर बुलाया। परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। तड़के साढ़े पांच बजे पता चला कि घर के पास स्थित डिस्पेंसरी के पास रोहित बेसुध हालत में पड़ा है। वह अपनी पत्नी सुमन के साथ मौके पर पहुंचा। रोहित के सिर से खून बह रहा था। भतीजे हिमांशु ने प्राइवेट व्हीकल से रोहित को पीजीआई में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसे नहीं पता कि किसने रोहित की हत्या की है। रात को गाली-गलौच करने वाले युवकों ने वारदात अंजाम दी है या किसी अन्य व्यक्ति का हाथ है। उनकी किसी से रंजिश या विवाद भी नहीं रहा है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह का कहना है कि आसपास के संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई है। साथ ही रोहित के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाल रहे हैं, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।