{"_id":"5a10ae5c4f1c1b87698bc4c2","slug":"191511042652-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये
Updated Sun, 19 Nov 2017 03:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कुछ आरोपियों ने समर गोपालपुर के योगेश का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपयों का चूना लगा दिया। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में योगेश ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने साथी विक्रम और मोहित के साथ गांव से रोहतक आ रहा था। जींद बाईपास पर एटीएम में से पैसे निकलवाने लगे। यहां पर तकनीकी खराबी की वजह से रुपये नहीं निकले। इसी दौरान एक व्यक्ति एटीएम में आया। उसके आने के बाद वह अपने साथियों के साथ वहां से चला गया। बाद में योगेश की मां बैंक से रुपये निकालने गई। यहां पर पता चला कि किसी ने खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिये। जब योगेश ने मां से एटीएम कार्ड मांगा तो वह बदला हुआ था। किसी ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लिये। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।