{"_id":"5995ea5e4f1c1bbb198b47dd","slug":"191502997086-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नसियाजी रोड स्थित जैन मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी शुभा जैन बुधवार को नसियाजी रोड स्थित जैन मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह पैदल ही मंदिर से घर लौट रही थी। मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक युवक ने शुभा के गले से चेन छीन ली और भाग गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। इसके बाद महिला ने मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी प्रिंस के खिलाफ शहर थाना पुलिस में चेन छीनने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।