फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाई के सलमान खान को मारने के हुक्म को जरूर करूंगा पूरा- संपत

भाई के सलमान खान को मारने के हुक्म को जरूर करूंगा पूरा- संपत

Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
भाई के सलमान खान को मारने के हुक्म को जरूर करूंगा पूरा- संपत
संपत नेहरा
विज्ञापन

सलमान खान को मारने के हुक्म जरूर करूंगा पूरा : संपत
- कारौर के आंनद हत्याकांड में रोहतक की सीआईए-2 ने भी संपत को दो दिन के रिमांड पर लिया
- भरतपुर की जेल में बंद लॉरेस बिश्नोई के कहने पर अभिनेता सलमान को मारने के लिए पहुंच गया था संपत

महबूब अली
रोहतक। कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को सीआईए-2 ने गैंगस्टर संपत नेहरा को दो दिन की रिमांड पर ले लिया। संपत ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आनंद को मारने के लिए शूटर संपत ने ही भेजे थे। इसके अलावा संपत ने कहा है कि वह सलमान को मारने के भाई लॉरेंस बिश्नोई के हुक्म को जरूर पूरा करेगा।
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। संपत ने खुलासा किया था कि भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर वह अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए पहुंच गया था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था। यमुनानगर पुलिस ने संपत को रिमांड पर लिया हुआ था।
विज्ञापन


बढ़ा दी गई थी सलमान खान की सिक्योरिटी
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई द्वारा धमकी देने के बाद अभिनेता सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा पुलिस संपत के भी पकड़ने के प्रयास में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी बन गया कोर्ट परिसर
यमुना नगर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच संपत को रोहतक कोर्ट में पेश किया। संपत की पेशी के चलते रोहतक के कई थानों की पुलिस भी कचहरी में पहुंच गई थी। यहीं से संपत को सीआईए-2 को कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर दे दिया। संपत ने हरियाणा में भी लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed