फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फटा नोट न लेने से मना किया तो सरे आम दिखाई गुंडागर्दी ,

फटा नोट न लेने से मना किया तो सरे आम दिखाई गुंडागर्दी ,

Fri, 16 Feb 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
फटा नोट न लेने से मना किया तो सरे आम दिखाई गुंडागर्दी ,
फटा नोट न लेने से मना किया तो दो दुकानों में की तोड़फोड़, लूट का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
मोबाइल रिचार्ज करा दुकानदार को फटा नोट देने के विवाद में आधा दर्जन युवकों ने मोबाइल की दो दुकानों पर धावा बोल दिया। युवकों ने सरिए, डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। एक दुकानदार ने हमलावरों द्वारा तोड़फोड़ के बाद दुकान से 70 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। सभी हमलावर सांपला के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुकानदार विक्की व गिरीश कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार विक्की ने बताया कि उसकी झज्जर मार्ग पर शुभम कम्यूनिकेशन एवं ऑटोमोबाइल की दुकान है। बुधवार को दो युवकों ने 398 रुपये का फोन में रिचार्ज करा लिया। विक्की ने रिचार्ज के पैसे मांगे तो युवक 500 का फटा नोट देने लगा। दुकानदार ने फटा नोट न लेते हुए कहा कि दूसरा नोट दे। उसने मना कर दिया, तो विक्की ने 500 का नोट ही रख लिया और कहा कल दूसरा नोट ले आना और अपने बकाया रुपये ले जाना। दिन में युवक आया और दूसरा नोट देकर बकाया पैसे ले गया। युवक इस बात से नाराज था और शाम सवा पांच बजे अपने छह-सात दोस्तों के साथ आया। सभी के हाथों में डंडे व सरिया व पत्थर थे। युवकों ने दुकान में लगे शीशे, काउंटर व मोबाइल व लैपटॉप, एलईडी जो समाने दिखाई दिया सभी को तोड़फोड़ दिया। विक्की ने बताया कि तोड़फोड़ के बाद हमलावर काउंटर में रखे करीब 70 हजार रुपये भी निकाल ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर बाइकों पर ही मेन बाजार स्थित मोबाइल की दूसरी दुकान पर पहुंचे। वहां पर भी जो दुकान में नजर आया अंधाधुंध हमला कर सभी शीशे, काउंटर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी टीवी में कैद हुई गुंडागर्दी
युवाओं की सरेआम गुंडागर्दी गिरीश कुमार की दुकान पर लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने बताया कि वह हमलावरों का नाम तो जानता नहीं, लेकिन उन्हें सीसीटीवी कमरे लगवा रखे हैं, जिसमें सभी की गुंडागर्दी व चेहरे कैद हो गए हैं। पुलिस अब हमलावरों की सीसीटीवी से फुटेज निकालकर कार्रवाई को अंजाम देगी। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed