फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दोस्त के साथ जेएनएल नहर में फेंका था, आज तक नहीं मिला शव

दोस्त के साथ जेएनएल नहर में फेंका था, आज तक नहीं मिला शव

Tue, 16 Jan 2018 03:04 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ जेएनएल नहर में फेंका था, आज तक नहीं मिला शव
पांच साल बाद थाने में पहुंचकर कबूल की दिव्यांग पत्नी की हत्या
विज्ञापन

- आरोपी पति बोला : दोस्त के साथ जेएनएल नहर में फेंका था, आज तक नहीं मिला शव


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दोस्त के साथ मिल नहर में फेंककर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने पांच साल बाद अपने बेटे के सामने शिवाजी कॉलोनी थाने में अपना गुनाह कबूल कर लिया। बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता बालंद निवासी राजकुमार और उसके दोस्त सतबीर के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बालंद निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह अपने नाना के गांव कोट जिला झज्जर में रहता है। वह काफी समय पहले अपने पिता राजकुमार के साथ बालंद गांव में रहता था। शराब का आदी होने के कारण उसका पिता राजकुमार उसकी मां बबली देवी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर मां उसे और छोटे भाई सचिन के साथ मायके कोट गांव में रहने लगी थी।
विज्ञापन


19 जनवरी 2013 को कर दी थी हत्या
रवि के अनुसार जनवरी 2013 में गांव बालंद में उसके चचेरे भाई की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उसकी मां बबली देवी बालंद गांव में गई थी। 19 जनवरी को उसकी मां अचानक घर से लापता हो गई। 20 जनवरी 2013 को 15 साल के रवि को इसकी सूचना मिली। जब वह गांव में पहुंचा तो उसके पिता राजकुमार ने अपने दोस्त सतबीर ने सदर थाने में बबली के लापता होेने का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी लेकिन बबली का कोई सुराग नहीं मिला। जब रवि घर पहुंचा तो उसने अपने पिता से मां के बारे में बातचीत की लेकिन उन्होंने टालमटोल जवाब दिया। उसके पिता राजकुमार और सतबीर ने पहले एक बार धमकी दी थी कि उसकी मां को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त से लड़कर थाने में बंद बाप ने बेटे को बताई सच्चाई
दरअसल मकर संक्रांति पर राजकुमार और सतबीर गांव में बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों के सिर में चोट लगी। सतबीर को ज्यादा चोट लगने के कारण पीजीआई में भर्ती कराया गया जबकि राजकुमार को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस गिरफ्तार करके थाने लेकर आ गई। सूचना मिलने के बाद रवि सोमवार सुबह थाने में अपने पिता से मिलने पहुंचा। यहां पर राजकुमार ने अपने बेटे के सामने सारी सच्चाई उगल दी। राजकुमार ने बताया कि उसने अपने दोस्त सतबीर के साथ मिलकर बबली देवी की नहर में फेंककर हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसने अकेड़ी मदनपुर की नहर में बबली देवी को फेंका था। इसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी।


नहीं थी ज्यादा समझ : रवि
पूरे मामले का खुलासा होने के बाद रवि ने राजकुमार और सतबीर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। रवि का कहना है कि पांच साल पहले वह नाबालिग था। इस मामले के बारे में ज्यादा नहीं पता था। जबकि उसका पिता राजकुमार शराब पीने के बाद कई बार उसकी मां बबली देवी की हत्या करने की बात कबूलता था। मगर नशे में होने के कारण परिजन उस पर विश्वास नहीं करते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। पीजीआई से डिस्चार्ज होने के बाद सतबीर को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed