{"_id":"5c744f3fbdec2273a135735f","slug":"171551126335-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण मामले में युवक को मिली क्लीनचिट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाट आरक्षण मामले में युवक को मिली क्लीनचिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मेडिकल मोड़ स्थित न्यू ओलंपिक र्स्पोट्स शॉप में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार सोनीपत जिले के गांव मटिंडु निवासी अजय को एडीजे जसबीर सिंह की कोर्ट ने सोमवार को क्लीनचिट दे दी। क्योंकि पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं पेश कर सकी।
मामले के अनुसार आदर्श नगर निवासी अनिल शर्मा ने शिकायत दी थी कि उसकी पीजीआई चौक पर न्यू ओलंपिक के नाम से स्पोर्ट्स शॉप है। 20 फरवरी 2016 की शाम पांच बजे उपद्रवियों ने ताले तोड़कर 150 क्रिकेट बैट, 30 हाकी, 300 बेडमिंटन रैकेट, 30 फुटबाल, 30 वालीवाल, 50 डिब्बे बेडमिंटन शटल, 30 जोड़े जूते, क्रिकेट की 200 बाल, 50 बेसबाल के बल्ले और 4300 रुपये की नकदी सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान ले गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। केस में मटिंडु के युवक अजय को गिरफ्तार किया, लेकिन पुलिस अदालत में सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके चलते सोमवार को आरोपी को बरी कर दिया गया। बचाव पक्ष का एडवोकेट प्रदीप मलिक केस लड़ रहे थे।