फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   उधार दिये रुपये मांगने पर रिश्तेदार ने दी धमकी, प्रॉपर्टी डीलर ने खाया जहर

उधार दिये रुपये मांगने पर रिश्तेदार ने दी धमकी, प्रॉपर्टी डीलर ने खाया जहर

Tue, 03 Oct 2017 03:23 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
उधार दिये रुपये मांगने पर रिश्तेदार ने दी धमकी, प्रॉपर्टी डीलर ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
मकान पर लोन लेकर और घर के आभूषण बेचकर प्रॉपर्टी डीलर को अपने रिश्तेदार की मदद करना भारी पड़ गया। जब प्रॉपर्टी डीलर ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। रिश्तेदार से परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वह नाजुक अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस को दी शिकायत में शास्त्रीनगर निवासी सुरेश ने बताया कि वह प्रॉपर्र्टी डीलर है। सुरेश का कहना है कि जनता कालोनी का सुखबीर उर्फ शिशु उनका रिश्तेदार है। वह डेयरी संचालक है। सुरेश ने बताया कि उन्होंने सुखबीर उर्फ शिशु को करीब एक साल पहले 14 लाख रुपये डेयरी के काम शुरू करने के लिए उधार दिये थे। इन रुपयों का इंतजाम घर का सामान, आभूषण बेचकर और मकान पर लोन लेकर किया था। सुखबीर को एक महीने के रुपये वापस करने थे। लेकिन तीन चार महीने बीतने पर भी रुपये वापस नहीं दिये। टालमटोल करके सुखबीर ने एक साल बाद भी रुपये वापस नहीं दिये। आरोप है कि जब सुरेश रुपये मांगता है तो सुखबीर उसे जान से मारने की धमकी देता है। इसी से तंग आकर सुरेश जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने फिलहाल सुखबीर पर जान से मारने की धमकी देने और सुरेश पर आत्महत्या प्रयास करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेश की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed