{"_id":"5ca7c3e4bdec22142a720ca3","slug":"161554498532-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 24 घंटे शहर के 20 स्थानों लगाए गए नाको पर तैन ात रहेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब 24 घंटे शहर के 20 स्थानों लगाए गए नाको पर तैन ात रहेंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी ने शहर के 7 स्थानों पर नाके लगाकर 24 घंटे शिफ्ट वाइज पुलिस कर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। एक नाके पर एक एएसआई और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है। एसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि पिछले कई दिन से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए तैयारी में जुटी है। बता दें कि इससे पूर्व में सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को ही नाकों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। एसपी ने डीएसपी और एएसपी को भी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।
व्हाट्सएप ग्र्र्र्र्रुप में डालनी होगी लोकेशन
पुलिसकर्मी नाके पर ही रात के समय ड्यूटी दे रहे हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को नाके पर पहुंचते ही और रात के समय व्हाट्सएप के माध्यम से लोकेशन ग्रुप में डालनी होगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगाए पुलिस नाके
अस्थल बोहर पुलिस नाका
सेक्टर दो वीटा बूथ के पास
हिसार रोड पर आईडीसी चौक
भिवानी चुंगी चौक
सुपवा के पास
दिल्ली रोड
झज्जर रोड चुंगी बाईपास
अन्य स्थानों पर भी जल्द ही चालू किए जायेंगे नाके
एसपी ने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी जल्द ही पुलिस नाको को शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा चुकी है। चुनाव के दौरान अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए जायेंगे।