फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यहां तो 12 बजे तक नहीं रातभर होती है शराब की की बिक्री, अलग अलग रेट वसूलते है ठेका संचालक

यहां तो 12 बजे तक नहीं रातभर होती है शराब की की बिक्री, अलग अलग रेट वसूलते है ठेका संचालक

Wed, 02 May 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
यहां तो 12 बजे तक नहीं रातभर होती है शराब की की बिक्री, अलग अलग रेट वसूलते है ठेका संचालक
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

यहां तो रातभर होती है शराब की बिक्री, अलग-अलग रेट वसूलते है ठेका संचालक
- अमर उजाला ने शहर के कई शराब के ठेकों पर की पड़ताल
- देशी का पव्वा 12 बजे से पूर्व 50 जबकि बाद में 70 का दिया जाता है, अंग्रेजी की बोतल-250 जबकि रात में मिलती है 280 की
- विभागीय अधिकारी बोले- मामला गंभीर, जल्द छापेमारी कराकर की जाएगी कार्रवाई

महबूब अली
रोहतक।
इसे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत कहा जाएगा या फिर कुछ और कि शहर के विभिन्न स्थानों पर रात में 12 बजे के बाद भी शराब के ठेकों पर बिक्री की जाती है। रात में ग्राहकों से अधिक दाम वसूले जाते है। यदि कोई बढ़े दाम नहीं देता है तो उसे शराब देने से इनकार कर दिया जाता है। जिसको लेकर ठेका संचालकों के साथ ग्राहकों की नोकझोंक भी होती है। अमर उजाला ने शहर के कई स्थानों की पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई। पड़ताल के दौरान अमर उजाला को 12 बजे से पूर्व में बाद में इस रेट पर शराब दी गई। इस तरह का नजारा टीम को देखने को मिला।

बोहर स्थित शराब का ठेका
यहां से रात में 11 बजे देशी शराब का स्पेशल जगाधरी का पव्वा खरीदा गया। पव्वा पचास रुपये का दिया गया। इसके बाद रात में 12.20 बजे फिर से इसी पव्वे को खरीदा तो उसके 60 रुपये वसूले गए। बढ़े रुपये वसूलने के बारे में बिक्री करने वाले का कहना था कि रात में शराब के दाम बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली रोड बाईपास स्थित शराब का ठेका
यहां से रात में 11.15 बजे देशी का स्पेशल जगाधरी व अंग्रेजी का इंपेक्ट का पव्वा खरीदा गया। देशी पव्वा 60 जबकि अंग्रेजी का 100 रुपये का दिया गया। इसके बाद 12.40 बजे देशी पव्वा 70 जबकि अंग्रेजी का पव्वा 110 रुपये में दिया गया। यहां पर शराब लेने के लिए काफी संख्या में लोग खड़े हुए थे। हालांकि बिक्री करने वाला जल्द ही दुकान को बंद करने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई से आगे स्थित शराब का ठेका
यहां पर 10.30 बजे देशी शराब की बोतल 150 जबकि अंग्रेजी शराब की बोतल 270 की दी गई। 1 बजे के बाद देशी की बोतल 160 जबकि अंग्रेजी शराब की बोतल 280 में दी गई। ठेके का आधा शटर बंद था। नीचे से तीन युवक शराब लेने में लगे हुए थे।

पीजीआई मोड़ स्थित शराब का ठेका
रात 1.45 बजे यहां पर देशी शराब का पव्वा 70 रुपये में दिया गया। ठेका बंद था मगर ठेके के शटर में बनाए गए रास्ते से शराब खरीदने के लिए लोग खड़े हुए थे। पूछने पर बिक्री करने वाले ने बताया कि किसी भी समय शटर में बने रास्ते से शराब खरीदी जा सकती है। यहं पर दो युवक शराब पीने को लेकर आपस में उलझते हुए भी दिखाई दिए।

एक ने बताया 50 तो दूसरे ने 55 का पव्वा
बोहर स्थित शराब के ठेके पर देशी शराब का पव्वा खरीदने के लिए रेट पूछे गए। यहां पर बिक्री करने वाले दो लोग बैठे हुए थे। एक ने 50 जबकि दूसरे ने 55 रुपये पव्वे की कीमत बताई।

12 बजे के बाद अन्य ठेके भी खुले मिले
रात में यदि 12 बजे के बाद भी रोहतक में शराब के ठेके खुल रहे हैं तो यह पूरी तरह से गलत है। कल ही छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 12 बजे के बाद अधिक दाम पर शराब बेचने के मामले की भी जांच कराई जाएगी। हालांकि मिनिमम रेट पर शराब को बिक्री का नियम है।

- काकुल शहरावत जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त

पूर्व में भी कराई थी छापेमारी
जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने बताया कि पूर्व में भी लोगों की शिकायत पर छापेमारी कराई गई थी। फिर से देरी से शराब के ठेको को खोलने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed