फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक पर किया हमला

बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक पर किया हमला

Sun, 06 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक पर किया हमला
बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक पर किया हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार दो युवकों ने सुखपुरा चौक पर रोडवेज बस रोककर चालक के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए परिचालक पर पर भी हमला कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के पाबड़ा गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह सिरसा डिपो की रोडवेज बस पर चालक है। वह शुक्रवार रात को बस लेकर दिल्ली से सिरसा जा रहे थे। जब वह रोहतक में सुखपुरा चौक के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। युवकों ने बाइक को चालक के पास लाकर बस रोकने की बात कही। जैसे ही चालक ने बस रोकी आरोपियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दूसरे युवक ने बस के अंदर घुसकर चालक पर हमला बोल दिया। जब परिचालक रणबीर सिंह ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस के आते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed