फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजी छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पीजी छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Sun, 16 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
पीजी छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
रोहतक। प्रदेश के एक बडे़ शिक्षण संस्थान की एक पीजी छात्रा ने अपने दो गाइडों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की जांच करने वाली कमेटी ने इस संबंध में रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

छात्रा ने संस्थान के प्रबंधन पर सवाल उठाया है कि जब एक गाइड पर पूर्व में ऐसे आरोप लग चुके हों तो दूसरी छात्रा उसे क्यों अलॉट की जाती है। छात्रा ने अपनी व्यथा अपने साथियों के समक्ष शनिवार को भी रखी। इस पर अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे आश्वासन दिया है कि वे उसके साथ हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि गाइड अपनी पहुंच और सीट का दुरुपयोेग कर जांच में बच जाता है। छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन को चेताया है कि यदि यह सिलसिला नहीं रुकता तो वह सख्त कदम उठाने पर मजबूर होंगे। इस संबंध में संस्थान के प्रिंसिपल का कहना है कि यह मामला विचाराधीन है। अभी ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है कि किसी व्यक्ति को पीजी अलॉट न किया जाए। यह कार्य उस विभाग की प्रमुख करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed