फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल

अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Tue, 04 Jun 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल
रेवाड़ी। जिले में रविवार को हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर भूड़ला गांव के समीप सुबह करीब तीन बजे रोड किनारे खड़े कैंटर को पीछे से आ रहे एक ट्राला ने टक्कर मार दी, जिसमें उत्तरप्रदेश के मैनपुरी निवासी 22 वर्षीय विपिन व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में धारूहेड़ा के बेस्टेक मॉल के समीप रात को अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उत्तरप्रदेश के जोनपुर जिले के गांव मतई हाल भिवाड़ी निवासी 45 वर्षीय ज्ञानेश्वर व उसकी बेटी जूही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां ज्ञानेश्वर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार रात को नारनौल से रेवाड़ी की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार स्टीम कार बास दूदा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया दिया, जहां भांडोर निवासी अजय व उत्तरप्रदेश के नवादा निवासी सानू की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी क्रम में बावल थाना क्षेत्र के गांव भड़ंगी निवासी कुलदीप को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर आ रहा था। गांव के बस स्टॉप के समीप एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed