फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज व काल कर सदस्यों को निर्देश देता था संपत नेहरा

व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज व काल कर सदस्यों को निर्देश देता था संपत नेहरा

Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज व काल कर सदस्यों को निर्देश देता था संपत नेहरा
व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज और कॉल कर सदस्यों को निर्देश देता था संपत नेहरा
विज्ञापन

- मोहाली पुलिस ने भी गिरोह के पांच सदस्यों को किया था गिरफ्तार
- रोहतक पुलिस भी कारौर प्रकरण में संपत को लेगी रिमांड पर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गैंगस्टर संपत नेहरा के संबंध में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पकड़े जाने से पूर्व संपत गिरोह के सदस्यों से व्हाट्सएप पर बात करता था। किसी घटना को अंजाम देने के संबंध में कोई निर्देश देने होते थे तो मैसेज व कॉल कर देता था। मोहाली में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने भी पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है।

हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उ सने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन


हैदराबाद से लाते समय हिसार एसआईटी ने भी संपत से पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार संपत के बारे में पुलिस को पता चला है कि उसके गिरोह में हरियाणा के अलावा पंजाब, पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली के लोग भी शामिल है। वह किसी वारदात को यदि अंजाम दिलाना होता था तो गिरोह के सदस्यों को व्हाट्सएप काल या फिर मेसेज कर निर्देश देता था। कुछ समय पूर्व ही उसने व्हाट्सप पर गैंग के नाम से एक ग्रुप भी बनाया था। जिस पर सभी को निर्देश दिए जाते थे। यहीं नहीं सुबह व रात में सभी गुड मार्निंग व गुड नाइट के मैसेज भी डालते थे। मगर संपत के पकड़े जाने से तीन दिन पूर्व ही ग्रुप को खत्म कर दिया गया था। मोहाली में पकड़े गए गैंग के पांचों सदस्यों ने भी संपत के बारे में कई अहम जानकारियां दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक पुलिस लेगी रिमांड पर
कारौर के आनंद हत्याकांड में भी संपत को नामजद किया गया है। मामले की जांच सीआईए 2 कर रही है। प्रभारी का कहना है कि जल्द ही संपत को भी कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी भंडाफोड़ हो सके।

संपत नेहरा
फोटो परिचय
एमए-6
संपत नेहरा का फाइल फोटो।
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed