{"_id":"5a93219a4f1c1b0d658b47cd","slug":"151519591834-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बाप और उसके 4 साल के बेटे को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बाप और उसके 4 साल के बेटे को कुचला, मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बहन को त्योहार देकर जा रहे भाई और उसके बेटे को तेज गति से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। हादसा रविवार दोपहर को खरावड़ बाईपास के पास हुआ। हादसे में पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बेटे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव समचाना निवासी अनिल ने बताया कि वह आईएमटी क्षेत्र स्थित एशियन पेंट कंपनी में नौकरी करता है। रविवार दोपहर को उनके भाई का साला रमनकांत (29 वर्षीय) अपने 3 साल के बेटे चिराग के साथ बाइक से अपने गांव गिरावड़ जा रहा थे। जब वह खरावड़ बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से एक गाड़ी आई। गाड़ी चालक ने सीधा रमनकांत की बाइक में टक्कर मार दी। इससे रमनकांत वाहन के नीचे कुचला गया जबकि उसका बेटा चिराग दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से चिराग को पीजीआई लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पीजीआई में पहुंची। यहां पर पुलिस ने अनिल के बयान लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहन के घर त्यौहार की बधाई देने आया रमनकांत
जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि रमनकांत अपने बेटे चिराग के साथ सुबह समचाना में अपनी बहन के घर पहुंचा था। यहां वह अपनी बहन को त्यौहार की बधाई ‘सीधा’ देने आया था। रमनकांत के अलावा परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। रमनकांत के परिवार में अब उसकी पत्नी और एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
इधर, सांपला थाने के सामने ट्रक ने महिला को कुचला
खरखौदा मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे एक ट्रक ने सांपला थाने के सामने एक महिला को कुचल दिया। वार्ड-14 निवासी निर्मल पत्नी रणबीर किसी काम के लिए बाजार गई थी। करीब पांच बजे वह थाने के सामने से घर आ रही थी। एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। ट्रक चालक रोहद का रहने वाला है।