फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहर में युवक के डूबने के मामले में दोस्तों पर हत्या का आरोप

नहर में युवक के डूबने के मामले में दोस्तों पर हत्या का आरोप

Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
नहर में युवक के डूबने के मामले में दोस्तों पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
नाहड़ के पास सोमवार शाम नहर में डूबने से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हरविंद्र के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि झज्जर जिले के गांव खानपुर खुर्द निवासी 18 वर्षीय हरविंद्र की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता राजकुमार ने खानपुर गांव के ही चार युवकों पर इकलौते बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कोसली थाना में शिकायत दी है। शिकायत में राजकुमार ने कहा है कि सोमवार दोपहर गांव के ही चार युवक सचिन, मोहित, मंजीत और प्रवीण उसके बेटे हरविंद्र को घुमाने की कहकर साथ आए थे। लगभग तीन घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि हरविंद्र नहर में डूब गया है। सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे और नाहड़ चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नहर का पानी रुकवा कर गोताखोरों को बुलाया और हरविंद्र को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत रेवाड़ी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने कहा कि उसका बेटा शराब नहीं पीता था और न ही उसे तैरना आता था, उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर हत्या की गई है। मामले में कोसली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और राजकुमार की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed