{"_id":"593e9b351126f47b5a8b4582","slug":"1497275212813-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की लड़की को घर पर अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता के मां एक मंदिर में सत्संग सुनने जा रही थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव रसूलपुर निवासी एक महिला ने कहा कि रविवार को वह क्षेत्र के एक मंदिर में सत्संग सुनने के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी सुनील उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी का हाथ पकड़कर उसे पास के मकान में ले गया, जहां उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके घर लौटने पर उसकी बेटी ने आपबीती उसे सुनाई। जहां पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की और लड़की का मेडिकल करवाया। मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।