{"_id":"593e93831126f416468b4581","slug":"14972732424-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नकम पर युवक से ैड़पे छ् लाध रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नकम पर युवक से ैड़पे छ् लाध रुपये
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे छह लाख
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विदेश भेजकर जॉब लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक से छह लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव भेड़थल निवासी बलवंत सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2015 में रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात मॉडल टाउन यमुनानगर निवासी जसपाल के साथ हुई। जसपाल ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसे भी विदेश भेज देगा और वहां उसकी जॉब लगवा देगा। आरोपी ने उसे विदेश भेजने के लिए छह लाख रुपये की मांग की। उसने आठ फरवरी 2015 को आरोपी जसपाल को कुछ किस्तों में छह लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने उसे जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया। मगर कई माह गुजरने के बाद भी जब वह विदेश नहीं जा पाया तो उसने इस बारे आरोपी से बात की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी जसपाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई रामपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।