{"_id":"593d6c354f1c1b20238b45b9","slug":"14971976429450-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी पिस्टल व 450 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी पिस्टल व 450 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल और 450 ग्राम स्मैक के साथ दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं नशीले पदार्थ के साथ भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज प्रदीप राणा ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि अंबाला रोड पर अधोया मोड़ के पास एक युवक देसी पिस्टल लेकर घूम रहा है, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उन्होंने जयपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम ने दबिश देकर अधोया मोड़ से ईशापुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
इंचार्ज प्रदीप राणा ने बताया कि अराईयांवाला टी प्वाइंट पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान खिजराबाद निवासी अकरम पैदल आ रहा था, जो पुलिस को देख भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। उसके पास से 450 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।