फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गरीबरथ में डकैती डालने वाले डकैतों के लिए प्रोटेक्शन वारंट के लिए किया आवेदन

गरीबरथ में डकैती डालने वाले डकैतों के लिए प्रोटेक्शन वारंट के लिए किया आवेदन

Wed, 15 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
गरीबरथ में डकैती डालने वाले डकैतों के लिए प्रोटेक्शन वारंट के लिए किया आवेदन
रोहतक। गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले डकैतों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रोहतक जीआरपी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके चलते कोर्ट में आवेदन कर दिया गया है। डकैतों को रिमांड पर लेकर जीआरपी यात्रियों से लूटे गए माल की बरामदगी करेगी। इसके अलावा डकैती में शामिल बदमाशों के साथ-साथ आश्रय देने वालों के बारे में पूछताछ करेगी। बताते चलें कि ट्रेन में डकैती डालने वाले तीन डकैतों को पिछले दिनों सहारनपुर जीआरपी ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

23 जनवरी को रोहतक से चंडीगढ़ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में मकड़ौली रेलवे क्रॉसिंग के पास चेन पुलिंग करके डकैतों ने एक कोच में डकैती डाली। तभी से हरियाणा जीआरपी की टीमें डकैतों की तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पहले सहारनपुर जीआरपी ने मुठभेड़ के दौरान कर्ण, जय नारायण उर्फ नितिन गुल्लर और करन को दबोच लिया था। पूछताछ में डकैतों ने खुलासा किया कि रोहतक में गरीब रथ एक्सप्रेस के अंदर डकैती उन्होंने अपने साथियों के साथ डाली थी। डकैती में सात लोग शामिल थे, जिनमें से कुंदन भी पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान मौका पाकर विकास, अजय और कन्हैया भाग निकले थे। ट्रेन के अंदर डकैती डालने वाले डकैतों के पकड़ने जाने की सूचना पर जीआरपी सीआईए टीम ने सहारनपुर में जाकर पूछताछ की। तब खुलासा पता चला कि डकैती डालने के बाद सभी डकैत रोहतक-पानीपत बाईपास पर खड़ी इंडिका कार से भागे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए दिनभर रोहतक में रुके और रात को शहर छोड़ दिया।
विज्ञापन


ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद डकैतों से वारदात को लेकर पूछताछ की जाएगी। लूटे गए माल की बरामदगी के भी प्रयास होंगे। यह भी जानकारी हासिल की जाएगी कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह कैसे भागे और कहां-कहां आश्रय लेकर छुपे। - स्नेही राज, प्रबंधक, जीआरपी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed