{"_id":"5b958a58867a557ec61ed6d8","slug":"141536526936-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर टिटौली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर टिटौली में हंगामा
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर टिटौली में हंगामा
- गुरुग्राम में सड़क हादसे में हो गई थी ट्रक चालक की मौत
- दूसरे समुदाय के लोगों ने किया हंगामा, बाद में पुलिस ने मामला किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के टिटौली गांव के सड़क हादसे में मरे ट्रक चालक के शव को कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। एक समुदाय शव को दफनाने का विरोध कर रहा था। बाद में पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
टिटौली गांव निवासी ट्रक चालक जयवीर की शनिवार को गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार दोपहर शव को टिटौली गांव में लाया गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण शव के दफनाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने शव को कब्रिस्तान में दफनाने से इनकार कर दिया। कहा कि इस कब्रिस्तान में गोवंश को दफनाया गया था, यहां पर गोवंश की समाधि बनाई जानी है। इसलिए शव को यहां पर नहीं, बल्कि पंचायत की जमीन पर दफनाया जाए। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मामले की सूचना पाते ही एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार गुलाब सिंह, डीएसपी नारायण चंद, डीएसपी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दूसरे समुदाय के लोगों ने शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। बाद में अधिकारियों और पुलिस के समझाने पर शव को कब्रिस्तान में ही दफनाया गया।
बकरीद पर भी हो गया था विवाद
22 अगस्त को बकरीद पर भी गोवंश की मौत को लेकर टिटौली गांव में हंगामा हो गया था। हालांकि दोनों समुदाय के लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए किसी तरह मामला शांत कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
टिटौली गांव में कुछ लोगों ने जयवीर के शव को कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर विरोध किया था। मगर बाद में समझाने पर वे मान गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। - नारायण चंद, डीएसपी
गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। चालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पूर्व में कुछ महिलाओं ने जरूर शव को दफनाने का कुछ विरोध किया था। - राजवीर प्रधान, हरियाणा धोबी समाज
जयवीर के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। गांव के अधिकतर लोग जयवीर के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हैं। - सुरेश कुमार, सरपंच, टिटौली
परिवार के पालन-पोषण पर संकट
हरियाणा धोबी समाज के प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि जयवीर के परिवार में पत्नी फूलवती के अलावा बेटा संदीप और बेेटी मनीषा है। दोनों गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ते हैं। जयवीर की मौत के बाद अब परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी-रोटी का संकट आ गया है। प्रशासन से भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।