{"_id":"5b3d35f34f1c1ba1288b4b85","slug":"141530738163-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में क्र ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में क्र
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में क्रांति गैंग के सदस्यों और विक्की बॉक्सर गैंग के बीच गैंगवार की आशंका को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट
- क्रांति गैंग के सदस्य रहे संजीत बिदरो और विक्की के बीच चल रही पुरानी रंजिश
- गिरोह के सदस्यों को जेल में ही रखा जाएगा
- पहले से ही क्रांति गैंग के देवेंद्र समेत तीन आरोपी हैं जेल में बंद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राम रहीम की जेल कही जाने वाली सुनारिया में इन दिनों गैंगवार के हालात पैदा हो गए हैं। दरअसल, क्रांति और विक्की बॉक्सर गैंग के कई सदस्य जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन गैंगवार की आशंका को लेकर अलर्ट है। जेल प्रशासन ने पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में रोहतक सीआईए-2 ने क्रांति गैंग के सदस्य देवेंद्र समेत तीन को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर सुनारिया जेल भेजा था। अब हाल ही में पचास हजारी राहुल समेत क्रांति गैंग के छह सदस्य सीआईए ने गिरफ्तार किए हैं। जबकि क्रांति गैंग के सदस्य रहे संजीत बिदरो और विक्की बॉक्सर के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। हालांकि संजीत को पुलिस ने दिल्ली एनकाउंटर में मार गिराया था जबकि विक्की सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है।
सूत्रों के अनुसार, क्रांति गैंग के अन्य सदस्यों के जेल के अंदर जाने के बाद गैंगवार की आशंका उत्पन्न हो गई है। क्योंकि विक्की ओर क्रांति गैंग के 12 से अधिक सदस्य जेल में बंद है। हालांकि जेल प्रशासन गैंगवार की आशंका को लेकर अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को पहले से ही अलर्ट किया हुआ है। यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि दोनों गिरोह के सदस्यों को अलग अलग बैरकों में रखा गया है।